6 मई 2019 - 14:08
अमरीकी इंटेलीजेन्स ने ट्रम्प को क्यों नसीहत की कि ईरान से छोटी मोटी झड़प से भी बचें

जनरल क़ासिम सुलैमानी ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स की अलक़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर हैं जिन्हें ईरान ही नहीं सारी दुनिया में ख्याति प्राप्त है।

जनरल क़ासिम सुलैमानी ने बताया कि अमरीकी इंटेलीजेन्स ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को समझाया है कि ईरान से छोटी मोटी झड़प से भी बचना ज़रूरी है क्योंकि ईरान से झड़प होने की स्थिति में अमरीका के लिए अपने सैनिकों को पहुंचने वाले भारी नुक़सान को रोक पाना असंभव होगा।

इस समय यह बातें बहुत हो रही हैं कि अमरीका ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रहा है मगर इस बीच जनरल क़ासिम सुलैमानी के नाम से चलने वाले ट्वीटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में जनरल  क़ासिम सुलैमानी को कहते हुए सुना जा सकता है कि अमरीकी इंटैलीजेन्स एजेंसियों ने डोनल्ड ट्रम्प को अच्छी तरह समझाया कि ईरान से बहुत सीमित झड़प का भी जोखिम नहीं उठाया जा सकता। इसलिए कि यदि अमरीका ने कभी युद्ध छेड़ दिया तो उसका अंजाम क्या होगा कुछ नहीं कहा जा सकता।

इस वीडियो में इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई के कुछ भाषणों के अंश भी शामिल किए गए हैं और इंगलिश सबटाइटल लगाया गया है जिसमें वरिष्ठ नेता ने पूरी तरह आश्वस्त होकर कहा है कि युद्ध नहीं होने वाला है।